सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

जन विश्वास शिविर में राजस्व मामलों की सबसे ज्यादा शिकायतें

ग्रामीण डीआईजी मनोजकुमार सिंह देपालपुर थाने पहुंचे और आमजन की समस्याएं सुनीं। डीआईजी के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर थाना पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें…

जन विश्वास शिविर में राजस्व मामलों की सबसे ज्यादा शिकायतें

ग्रामीण डीआईजी मनोजकुमार सिंह देपालपुर थाने पहुंचे और आमजन की समस्याएं सुनीं। डीआईजी के पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर थाना पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व और जमीन संबंधी मामलों को लेकर सामने आईं। डीआईजी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधी विवादों में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी ने एसडीओपी संघप्रिय सम्राट और थाना प्रभारी मीणा कर्णावत को आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और निराकरण के निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8