तेजाजी नगर पुलिस ने सेज कॉलेज ब्रिज के पास सर्विस रोड पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेज कॉलेज ब्रिज के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम भरत पिता सबिर सेनानी, निवासी ग्राम उमरिया, जिला बड़वानी बताया। पुलिस ने जब आरोपी भरत की तलाशी ली, तो उसके पास से कुल 1 किलो 703 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे इंदौर में किसे सप्लाई करने वाला था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

