बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दूसरी पत्नी को घर लाने की जिद, पहली को सताया

शादी के बाद से ही बदल लिया मन, विरोध करने पर मारपीट

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी पति शादी के बाद से ही पत्नी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था और दूसरी को घर लाने की जिद पर अड़ा था। जब पत्नी ने तलाक देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई फरियादी मनाली जगधने निवासी सूर्यदेव नगर की शिकायत पर की गई है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह गौरव जगधने के साथ हुआ था।

शादी के कुछ समय बाद से ही पति गौरव द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपी गौरव किसी अन्य लड़की को अपने साथ रखना चाहता है और इसी बात को लेकर वह मनाली पर तलाक देने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता मनाली ने उसे तलाक देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आग बबूला हो गया।

उसने गुस्से में आकर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और जान से खत्म करने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 12