मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बाइक के सामने आया श्वान पीछे बैठी महिला की गई जान

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के सामने अचानक श्वान आ जाने के कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इस वजह से बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और उस…

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल के सामने अचानक श्वान आ जाने के कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इस वजह से बाइक असंतुलित होकर फिसल गई और उस पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका शांति बाई पति फूलचंद(44) कोठवारा जिला धार की रहने वाली थीं। घटना के समय वे अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुजर रही थीं। जब वे तेजाजी नगर से गुजर रही थीं, तभी अचानक रास्ते में एक श्वान सामने आ गया। श्वान को बचाने के चक्कर में बाइक चालक को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई। हादसे में शांति बाई नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। बेटमा रोड पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन पिता जीवन (19) निवासी रंगवासा, देपालपुर के रूप में हुई है। अमन किसी काम से जा रहा था तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है एवं पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12