सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दाल मिल कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आजाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कॉलोनी में आपसी कलह और पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दाल मिल…

आजाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कॉलोनी में आपसी कलह और पारिवारिक तनाव के चलते एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दाल मिल में पैकिंग का कार्य करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय सुनील पिता गुलाब सिंह पवनपुरी कॉलोनी में रहते थे और स्थानीय एक दाल मिल में मजदूरी व पैकिंग का काम करते थे। मृतक के दोस्त दीपक सिलावट ने बताया कि दो दिन पूर्व रात के वक्त सुनील का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। कल जब पत्नी मायके से वापस अपने घर लौटी, तो अंदर का ऩजारा देख उसके होश उड़ गए। सुनील घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह को ही इस आत्मघाती कदम का मुख्य कारण माना जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12