सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कार सवार दंपती को रोककर मारपीट, साइड देने की बात पर हुआ विवाद

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन आगे निकालने और साइड न देने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। कार सवार बदमाशों ने एक दंपती की गाड़ी को…

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन आगे निकालने और साइड न देने के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। कार सवार बदमाशों ने एक दंपती की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और उनके साथ सरेराह गाली- गलौच तथा मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 136 निवासी रितिक पिता राजकुमार जैन ने लसूड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती शाम वे अपनी पत्नी मुस्कान के साथ कार से गणेश नगर जा रहे थे। जब वे बावड़ी हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से आ रही एक अन्य कार एमपी 07 सीजे 6550 के चालक ने उन्हें गलत तरीके से ओवरटेक किया और अभद्र गालियां देने लगा। जब फरियादी रितिक ने कार चालक को इस तरह गाली देने से टोका, तो आरोपी और उसका साथी तैश में आ गए। आरोपियों ने अपनी कार उनके वाहन के आगे अड़ा और दोनों नीचे उतरकर आ गए। इसके बाद आरोपियों ने रितिक और उनकी पत्नी के साथ जमकर गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। लसूड़िया पुलिस ने फरियादी रितिक जैन की रिपोर्ट पर कार चालक प्रदीप जैन निवासी स्कीम नंबर 136 और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12