बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

चांदी साढ़े 5 हजार रु. टूटी, सोना भी हुआ सस्ता

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना-चांदी दोनों में गिरावट रही। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा चांदी 1,72,400 रु. पर खुली और सुबह 9:05 बजे तक 5,595 (3.2%) टूटकर 1,70,714 प्रति…

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना-चांदी दोनों में गिरावट रही। एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा चांदी 1,72,400 रु. पर खुली और सुबह 9:05 बजे तक 5,595 (3.2%) टूटकर 1,70,714 प्रति रु. किलो पर आ गई। दिन का निचला स्तर 1,70,444 रु. रहा, जो नवंबर 2025 के बाद सबसे कम है। दिवाली से अब तक चांदी 14,386 सस्ती हो चुकी है।

सोना भी 1,005 (0.7%) गिरकर 1,35,700 प्रति 10 ग्राम पर रहा। जनवरी के रिकॉर्ड से चांदी करीब 59% और सोना करीब 25 नीचे है। अमेरिका में महंगाई बढ़ने से दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की आशंका, मजबूत डॉलर और महंगे कच्चे तेल के कारण दोनों धातुओं पर दबाव है। शादियों के स़ीजन से पहले खरीदारों के लिए यह राहत की खबर है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 4