वीर अलीजा सरकार धाम में आयोजित अन्नकूट महोत्सव महाआरती के बाद प्रसादी के रूप में शुरू हुआ। देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रसाद की प्रसादी ली। वीर अलीजा बाबा के दर्शन भी किए। कल हनुमानजी का 1 किलो केसर से विशेष श्रृंगार किया गया था। 16 नवम्बर को गोअन्नकूट और 17 नवम्बर को हनुमानजी का अभिषेक किया गया और अन्नकूट की तैयारी भी शुरू हुई थी और कल अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया जिसका धार्मिक लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




