रविवार, 22 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

220 मरीजों ने कराया नेत्र और दंत परीक्षण

अवतारसिंह उबेजा की स्मृति में गुरुतेग बहादुर हॉस्पिटल में शिविर, 220 मरीजों की जांच; 15 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन।

220 मरीजों ने कराया नेत्र और दंत परीक्षण
220 मरीजों ने कराया नेत्र और दंत परीक्षण (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

अवतारसिंह उबेजा की स्मृति में नेत्र एवं दंत शिविर गुरुतेग बहादुर हॉस्पिटल नंदानगर में आयोजित किया गया। 220 मरीजों ने नेत्र और दंत परीक्षण कराया। 15 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनके ऑपरेशन गुरुतेग बहादुर हॉस्पिटल पर निशुल्क किए जाएंगे, दवाइयां और चश्मे भी निशुल्क दिए गए। कार्यक्रम में सुरेन्द्रसिंह भाटिया, गुरदीपसिंह भाटिया, जसवीरसिंह गांधी, सतीष भल्ला का स्वागत गुरमीत सिंह फूल, अमरीतसिंह सेनी, जगजीतसिंह खनूजा, सतपाल सिंह खालसा ने किया। संचालन डॉ. एसएस उबेजा ने किया। आभार दलजीत सिंह सोढ़ी ने माना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 21 November 2026, पृष्ठ 6