स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि निगम की मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 75 के अंतर्गत नायता मुंडला क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित पाई गई 3 मीट दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मीट दुकानों के निरीक्षण के दौरान बकाया मीट अपशिष्ट शुल्क के रूप में कुल 58,500 रु. की वसूली भी की गई। मीट प्रभारी राजेश पथरोड़ ने बताया कि गत दिवस नायता मुंडला क्षेत्र में सेलिजा प्री स्कूल के सामने स्थित तालाब परिसर में बोलेरो वाहनों के माध्यम से मीट अपशिष्ट एवं कचरा डालकर गंदगी फैलाने पर निगम की टीम द्वारा वाहन क्रमांक एमपी 09 बीएस 8273 के मालिक सुनील जमनालाल तथा वाहन क्रमांक एमपी 09 एजी 6281 के मालिक तेजालाल धन्नालाल के वाहन जब्त किए गए थे। आज दोनों वाहन मालिकों पर 10-10 हजार रु., कुल 20 हजार रु. का स्पॉट फाइन लगाकर राशि वसूल की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 21 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



