बैरवा समाज से जुड़े नीलमकुमार डोहरिया, अनिकेत कारोले, सत्यनारायण मिमरोट, कांतिलाल लोदवाल, शीला करोले, विकास वाडिया, रोशन बैंडवाल, दशरथ अकोदिया कीर्ति, राहुल लोदवाल ने निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया को पत्र लिखकर गुहार लगाई कि मालवा मिल चौराहा पर संत बालीनाथ महाराज के नाम का इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा है, यह बोर्डा ज्यादा ऊंचा नहीं है और जब वाहन निकलते हैं तो बोर्ड दब जाता है इसलिए इस बोर्ड को 10 फीट ऊंचा करके सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से नए और बड़े आकार में लगाया जाए। वहीं अभी जो बोर्ड लगा है उसमें बालीनाथ नाम में ‘थ’ गायब है। वह भी सही कराया जाए।


यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




