शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर में भक्तों ने ली जयकारों के साथ प्रसादी

लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में कल भगवान वेंकटेश का फूलों से विशेष शृंगार अन्नकूट महोत्सव के दौरान किया गया था। कल शाम आरती के बाद अन्नकूट प्रसादी शुरू हुई, जो…

लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर में भक्तों ने ली जयकारों के साथ प्रसादी
लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर में भक्तों ने ली जयकारों के साथ प्रसादी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में कल भगवान वेंकटेश का फूलों से विशेष शृंगार अन्नकूट महोत्सव के दौरान किया गया था। कल शाम आरती के बाद अन्नकूट प्रसादी शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में भगवान वेंकटेश महालक्ष्मीजी रामानुज स्वामी को अन्नकूट छप्पन भोग लगाए और श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी ग्रहण की। भगवान का राजाधिराज स्वरूप में शृंगार रत्न आभूषण के साथ किया गया था। कल शाम 6 बजे घंटे घड़ियाल बजाए गए, शहनाई वादन के साथ भगवान के पट खोले गए थे, गोविंदा के जयकारे भी लगे, स्त्रोत पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार भी किए गए। पंकज तोतला, अशोक डागा, कैलाश मूंगड़, भरत तोतला, रमेश चितलांग्या ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 6