शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कांच मंदिर के समीप बेतरतीब पार्किंग लगाती है जाम

एक खाने की दुकान की बाहर तक बैठक और उनकी पार्किंग से भी परेशानी बनी हुई है, इन सभी की शिकायत भी पुलिस कमिश्नर से लेकर गृह सचिव भोपाल को…

कांच मंदिर के समीप बेतरतीब पार्किंग लगाती है जाम
कांच मंदिर के समीप बेतरतीब पार्किंग लगाती है जाम (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

शहर के मध्य हुकुमचंद मार्ग स्थित कांच मंदिर के सामने बेतरतीब पार्किंग से रोजाना दिक्कतें खड़ी होती है, कार और ऑटो रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग और एक खाने की दुकान की बाहर तक बैठक और उनकी पार्किंग से भी परेशानी बनी हुई है, इन सभी की शिकायत भी पुलिस कमिश्नर से लेकर गृह सचिव भोपाल को भी की गई है।

कांच मंदिर के समीप बेतरतीब पार्किंग लगाती है जाम – फोटो 2
कांच मंदिर के समीप बेतरतीब पार्किंग लगाती है जाम

बेतरतीब पार्किंग से जाम की स्थिति बनती है, खासतौर से शाम को पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बाहर से लोग कांच मंदिर को देखने पहुंचते हैं वे भी जाम की स्थिति से परेशान होते हैं। कई लोग स्थाई रूप से यहां अपने वाहन पार्क करके कई दिनों तक वाहन नहीं हटाते हैं, सबसे ज्यादा परेशानी ई-रिक्शा और पैसेंजर रिक्शा की नजर आती है।

क्लॉथ मार्केट, सीतलामाता बाजार, सांठा बाजार, मारोठिया, नृसिंह बाजार क्षेत्र में खरीदी करने वाले लोग यहां पार्किंग कर देते हैं और लोगों का लगातार आना-जाना रहता है इसलिए रिक्शा भी सवारी के इंतजार में खड़े रहते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 5