गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नेमीनाथ जिनालय में विराजित होगी पदमासन पद्मप्रभु की प्रतिमा

नेमीनगर जैन कॉलोनी स्थित नेमीनाथ जिनालय में आचार्य 108 सुनील सागर मसा ससंघ के सानिध्य में 25 नबम्बर से आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में ‘पद्मप्…

नेमीनाथ जिनालय में विराजित होगी पदमासन पद्मप्रभु की प्रतिमा

नेमीनगर जैन कॉलोनी स्थित नेमीनाथ जिनालय में आचार्य 108 सुनील सागर मसा ससंघ के सानिध्य में 25 नबम्बर से आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में ‘पद्मप्रभु भगवान’ की प्रतिमा एवं 24 तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। भरत शास्त्री मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया कराएंगे। श्रीजी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। तिलक वंदन, आरती के बाद प्रभावना भी वितरित की गई। इंद्रकुमार सेठी, संदीप गंगवाल, सुयश बाकलीवाल, गिरीश पाटोदी, कैलाश लुहाडिया, मोनू काला, प्रवीण पहाडिया, डॉ. नेमीचंद जैन, डॉ. संजय जैन मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 7