हंसदास मठ पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन आंवला नवमी बुधवार 18 नवंबर को होगा। रामचरण दास महाराज एवं पवनदास महाराज के सानिध्य में मंगलवार को अखंड रामायण पाठ एवं अभिषेक के साथ इस दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। बुधवार को मठ स्थित भगवान पद्मनाभ, रणछोड़जी, टीकमजी एवं पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी का श्रृंगार कर उन्हें शाम 6.30 बजे छप्पन भोग समर्पित कर श्रृंगार के बाद महाआरती होगी। महाप्रसादी एवं भजन संध्या शाम 7 बजे से शुरू होगी। बड़ा कड़ाव हंसदास मठ के पास है जिसमें अन्नकूट महोत्सव के लिए रामभाजी बनाई जाएगी जो 20 हजार भक्तों के लिए पर्याप्त होगी। यह करीब 100 वर्ष पुराना कड़ाव है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






