गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे जल कुंड, सफाई भी जारी

छठ पूजा एकदम समीप आ गई है। इन्दौर में 150 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। कल 13 नवम्बर से आयोजन की शुरुआत नहाय-खाय से होगी।

छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे जल कुंड, सफाई भी जारी

छठ पूजा एकदम समीप आ गई है। इन्दौर में 150 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। कल 13 नवम्बर से आयोजन की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। यह छठ पूजा का आयोजन चार दिनों तक चलेगा। अलग-अलग दिन आयोजन होंगे। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य क्रती देंगे। इस आयोजन को लेकर बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश, पूर्वांचल के हजारों परिवार तैयारियों में जुटे हुए है।

घाटों की सफाई भी की जा रही है। अस्थायी कुण्ड भी तैयार किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर तैयारियां अंतिम दौर में है। पूजा वेदियों के निर्माण, घाटों की सजावट, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। कल नहाय-खाय के बाद 14 नवंबर, शनिवार को खरना का क्रत रखा जाएगा। खरना के बाद क्रती 36 घंटे का निर्जला क्रत शुरू करेंगे। 15 नवंबर, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि 16 नवंबर, सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

घरों में पारंपरिक छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। बाजारों में भी सूप, दउरा, फल, नारियल, गन्ना और पूजा की अन्य सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। घाटों पर रंग-रोगन, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सफाई आयोजन हो रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारी सौपी गई है। पूजा वेदी का निर्माण का दौर भी सभी जगह अेंतिम दौर में है।

लगतार अच्छे स्थायी घाट की मांग भी की जा रही है और जहां घाट है उनके विस्तार की मांग भी की जा रही है। स्थायी और बडे घाट नहीं होने से कृत्रिम रूप से बनाए गए जलकुंडों में पूजा करनी पड़ती है। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए असुविधाजनक है। इधर कुछ समितियों ने मुख्यमंत्री और महापौर को भी पत्र लिखे है और इसमें लिखा है कि डेढ़ साल पहले प्रमुख तालाब और स्थायी घाट विकसित करने की घोषणा की गई थी जिस पर काम नहीं हुआ है।

बिहार दिवस 22 मार्च 2025 को इंदौर के तीन तालाबों पर छठ पूजा के लिए स्थायी घाट विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद आईडीए के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सुपर कॉरिडोर के समीप स्थित तिगरिया बादशाह तालाब के सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण और छठ घाट निर्माण के लिए प्रावधान किया गया था। हालांकि, परियोजना की प्रगति और निर्माण शुरू होने की समयसीमा को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं संस्था पदाधिकारी और समाजजनों ने मध्य प्रदेश सरकार से छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे हैं जल कुण्ड, सफाई भी हो रही है
छठ पूजा के लिए तैयार किए जा रहे हैं जल कुण्ड, सफाई भी हो रही है

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 5