अग्रवाल समाज से जुड़े वरिष्ठ राजेश बंसल पम्प ने बताया कि बंसल परिवार गोयल नगर से जुड़ी सभी बहनों ने सामूहिक भाईदूज का आयोजन जम्बूड़ी स्थित गौशाला पर किया। सबसे पहले गौशाला पहुंचकर गौपूजन कर गायों की पेटपूजा कराई गई। गुड़, फल और हरा चारा भी खिलाया गया। भजन से संबंधित तम्बोला भी खिलाया गया। मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाइयों को समाजसेवा के लिए प्रशस्ती पत्र भी दिए गए। शीला गोपाल गर्ग, अलका अशोक गोयल, आशा सतीश गर्ग, किरण दिनेश गर्ग, ज्योति प्रकाश अग्रवाल, रितु गोपी तिबड़ेवाल, आरती यशवंत अग्रवाल एवं बंसल परिवार के भाई भी मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






