बिजासन रोड स्थित हंसदास मठ पर स्वामी रामचरणदास महाराज एवं महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के सानिध्य में भगवान रणछोड़जी, टीकमजी एवं पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी की साक्षी में सभी देवालयों का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग समर्पित किए गए। महाआरती भी की गई। विद्युत और पुष्प श्रृंगार भी किेए गए थे। बाहर से भी संत आए थे जिनके श्रद्धालुओं ने दर्शन भी किए। अन्नकूट में मठ पर सबसे बड़े 100 वर्ष पुराने प्राचीन कढ़ाव में रामभाजी बनाकर भक्तों को परोसी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




