शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

आज शाम अस्त होते सूर्य को देंगे अर्घ्य

कल सुबह उदय होते भगवान की होगी अर्घ्य से उपासना

छठ महोत्सव का आज तीसरा दिन है। 36 घंटे का निर्जला व्रत भी श्रद्धालुओं ने किया। इंदौर में 150 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन किए जा रहे है। कल आयोजन का दूसरा दिन था। महापर्व के तीसरे दिन आज शाम हजारों छठ व्रती अस्तांचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य जलाशयों और अस्थायी छठ घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर अर्पित करेंगे।

भगवान सूर्य और छठ माता की आराधना की जाएगी, प्रसादी भी अर्पण की जाएगी, छठ माता के गीत भी गाए जाएंगे। वहीं कल सोमवार को सुबह उदय होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और महोत्सव का समापन भी कल होगा। कल खरना का आयोजन किया गया। 1990 में विजय नगर के एक कच्चे घाट पर 10 परिवारों ने छठ पूजा शुरू की थी।

शहर में बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड मूल के हजारों परिवार इस पर्व से जुड़े हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन में शिरकत कर रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 7