शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

टंट्या मामा प्रतिमा पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

अजा मोर्चा ने किए दीप प्रज्ज्वलित

टंट्या मामा प्रतिमा पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
टंट्या मामा प्रतिमा पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भँवरकुआं चौराहे स्थित क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा स्थल पर भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। फिर मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन भी किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मोर्चा के प्रदेश मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह चौहान, मोर्चा नगर अध्यक्ष थानसिंह सिसोदिया की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। आज जननायक टंट्या मामा भील को याद किया जा रहा है।

सुमित बघेल, सुनीता मौर्य, राजीव ओरया, निर्भय सिंह मुवैल, नवीन सोलंकी, राहुल पंवार, कृष्णा पटाया, करण भूरिया, दिनेश डोडवा, रेश्म बड़ले सहित कई उपस्थित थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 2