प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदौर से जुड़ी रीना बौरासी ने राहुल गांधी के फोन टेपिंग मुद्दे पर भोपाल में प्रदर्शन किया और कहा कि राहुल गांधी का फोन सुरक्षित नहीं तो देश की महिलाओं की निजता कैसे सुरक्षित रहेगी।
राहुल गांधी जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग करवाने के आरोप को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। बौरासी ने कहा कि फोन टैपिंग व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ सवाल है, फोन टैपिंग करना नियम विरुद्ध है।
बौरासी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जब सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डिबेट की बात कर रहे हैं तो वे डिबेट से क्यों डर रहे हैं। बौरासी ने घोषणा की है कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे को प्रदेश के हर जिले तक लेकर जाएगी। मध्यप्रदेश के अलग- अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
महिला कांग्रेस की मांग है कि फोन टैपिंग से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और देश के नागरिकों की निजता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




