महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय वार्षिक समारोह ‘निर्वाण’ का शुभारम्भ कल किया गया जो 26 नवम्बर तक चलेगा। आयोजन का शुभारम्भ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डॉ. विनोद भंडारी ने किया। छह दिनों तक खेल, कला और संस्कृति के नाम रहेगा। फैशन शो में विद्यार्थी बनेंगे दुनिया की आइकॉनिक हस्तियां; 26 को ग्रैंड कल्चरल ईवनिंग और गाला डिनर का आयोजन होगा। खेल प्रतियोगिताओं से लेकर डांस, सिंगिंग, कवि सम्मेलन, क्विज, फाइन आर्ट्स और फैशन शो सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अलग आयोजन में विधायक गोलू शुक्ला, डॉ. अरविन्द घनघोरिया, डॉ. अरविन्द शुक्ला ने भी अपनी भूमिका निभाई। प्रदर्शनी 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से लगेगी। पेंटिंग, कैरिकेचर, कार्टून, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, मेहंदी, ओरिगामी, फेस पेंटिंग, रंगोली और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 26 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर आयोजित होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






