शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

कांग्रेस की आज 5 घंटे तक मैराथन बैठक

ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों को विधानसभा प्रभारियों के साथ बुलाया

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने आज शहर की साढ़े 5 विधानसभाओं के प्रभारियों के साथ इनमें लगने वाले ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों की बैठक अलग-अलग विधानसभाओं की अलग-अलग समय दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बुलाई है।

प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू की मौजूदगी में यह बैठक विधानसभा 1 की 12 बजे से, 2 की 1 बजे से, 3 की 2 बजे से, 4 की 3 बजे से, 5 की 4 बजे से, राऊ की शाम 5 बजे गांधी भवन में होगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 25 नवम्बर को दिल्ली में आने वाली बॉर्डर को बंद कर विरोध-प्रदर्शन करेगी।

म.प्र. की मुरैना बॉर्डर को घेरना है इसलिए भी आज यह बैठक महत्वपूर्ण बुलाई गई है। इंदौर से कांग्रेसी मुरैना बॉर्डर पर पहुंचे, यह मुद्दा प्रमुख है। साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर हर विधानसभा के ब्लॉक और मंडलम में संगठन मजबूत करने को लेकर यह बैठक हो रही है। संगठन मजबूती को लेकर ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों से सुझाव भी लिए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 3