पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व में नर्मदा यात्रा की थी और अब वे अयोध्या तक की पैदल यात्रा कर रहे हैं। कल वे राघौगढ़ से फिर यात्रा् पर रवाना हुए तो उनके कट्टर समर्थक राजेश शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह 79 साल के है वे अभी भी 21 साल जैसे युवा का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह 100 वर्ष की आयु वेदों के अनुसार पूरी करेंगे। शर्मा ने कहा कि उनकी धार्मिक यात्रा पैदल यात्रा नहीं बल्कि आस्था, संकल्प और सद्भावना का संदेश की यह यात्रा हो रही है। दिग्विजय सिंह के कदम ना रूके हैं, ना रूकेंगे, उनकी उड़ान जारी रहेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






