गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस नेता भागीरथपुरा के रहवासियों को लेकर महापौर के समक्ष विरोध जताने पहुंचे

विधानसभा 1 के वार्ड 11 भागीरथपुरा से आगामी निगम में कांग्रेस की ओर से दावेदारी जता रहे दीपक मलोरिया रानू लगातार भागीरथपुरा दूषित पानी के मुद्दे पर सक्…

कांग्रेस नेता भागीरथपुरा के रहवासियों को लेकर महापौर के समक्ष विरोध जताने पहुंचे

विधानसभा 1 के वार्ड 11 भागीरथपुरा से आगामी निगम में कांग्रेस की ओर से दावेदारी जता रहे दीपक मलोरिया रानू लगातार भागीरथपुरा दूषित पानी के मुद्दे पर सक्रिय है और लोगों की आवाज भी उठा रहे हैं। आज भागीरथपुरा के रहवासियों ने कहा कि भागीरथपुरा के दूषित जल ने ही इंदौर का नम्बर-1 ताज छीना है जो निगम की कमी का नतीजा है। भागीरथपुरा के रहवासियों को साथ लेकर कांग्रेस नेता दीपक मलोरिया रानू आज विमानतल पहुंचे, जहां एक तरफ भाजपाई महापौर पुष्यमित्र भार्गव के स्वागत के लिए खड़े थे और दूसरी तरफ कांग्रेसी भागीरथपुरा मुद्दे पर विरोध जताने रहवासियों के साथ पहुंच गए थे।

विधानसभा 1 से जुड़े कांग्रेस नेता गजेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे। कई रहवासी बोले कि महापौर का स्वागत गलत हो रहा है, इंदौर का ताज छीना गया है, जबकि स्वच्छता मुद्दे में देपालपुर को जगह मिली है। इधर एरोड्रम थाना की पुलिस भी पहुंच गई थी और उन्होंने रहवासियों व कांग्रेसियों को विमानतल पर विरोध के दौरान हटाया और कांग्रेस नेता दीपक मलोरिया रानू को थाना पर बैठा दिया।

कांग्रेस नेता गजेन्द्र वर्मा और अन्य कांग्रेसी व रहवासी भी थाना पहुंच गए थे। पुलिस ने कहा कि हम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। महापौर के जाने के बाद दीपक मलोरिया रानू को छोड़ दिया जाएगा। आखिरकार महापौर के जाने के बाद रानू मलोरिया को छोड़ भी दिया गया। आज रहवासी और कांग्रेसी विमानतल पर पोस्टर हाथ में लेकर दूषित हादसे का विरोध जताने पहुंचे थे और मांग कर रहे थे कि दूषित जल से जान गंवाने वाले परिवार के साथ इंसाफ किया जाए।

दूसरी तरफ भाजपाई भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने चुप्पी साधे रखी। रहवासियों का कहना है कि वे महापौर को पोस्टर दिखाकर अपनी मांग जताना चाहते थे इसमें गलत क्या था।

कांग्रेस नेता भागीरथपुरा के रहवासियों को लेकर महापौर के समक्ष विरोध जताने पहुंचे

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 3