गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवक्ता के पीटने का वीडियो जमकर चलाया

कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया अपने भांजे का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान बहन और उनके जेठ भी वहां मौजूद थे।

भाजपाइयों ने कांग्रेस प्रवक्ता के पीटने का वीडियो जमकर चलाया

कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया अपने भांजे का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान बहन और उनके जेठ भी वहां मौजूद थे। उस दौरान हार्डिया का विवाद बहन के जेठ से हो गया था। विवाद इतना बढ़ा था कि हार्डिया ने बहन के जेठ की अस्पताल में ही पिटाई कर दी थी और मामला राजेन्द्र नगर थाना में लोकेश हार्डिया के खिलाफ दर्ज भी हुआ।

कल से भाजपाइयों ने लोकेश हार्डिया की मारपीट का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर चलाया। भाजपा नेताओं ने भी इस मामले में बयान भी जारी किए। विधानसभा 3 से जुड़े भाजपा नेता विनोद खंडेलवाल ने भी बयान जारी कर लोकेश हार्डिया पर जमकर कमेंट्स किए उन्होंने सूत्रों और जारी वीडियो का हवाला कई बार दिया और यहां तक कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे को चाहिए कि वे लोकेश हार्डिया को प्रवक्ता पद से तत्काल बर्खास्त करें।

खंडेलवाल ने यहां तक कहा कि शहर कांग्रेस से लोकेश हार्डिया को 150 रु. रोज मिलते हैं और वे इसमें से 100 रु. घर पर देते हैं और 50 रु. से क्वार्टर खरीद लेते हैं और भी कई बातें अपनी वीडियो बयान में विनोद खंडेलवाल ने लोकेश हार्डिया पर की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 3