गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, मादक पदार्थों की बिक्री पर लगे रोक

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को पत्र लिखा जिसमें बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मां…

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को पत्र लिखा जिसमें बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई है। आकाश विजयवर्गीय ने लिखा कि उनके पास बाणगंगा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही है। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाए जिससे मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लग सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 2