शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

चुनाव आयोग के अफसर पर बिना चर्चा फैसले लेने का आरोप

दो चुनाव आयुक्तों की कैबिनेट सेक्रेटरी से शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं

चुनाव आयोग के भीतर अधिकारियों के कामकाज को लेकर विवाद की नई जानकारी सामने आई है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग के खिलाफ बिना चर्चा के फैसले लेने की शिकायत की थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैबिनेट सचिवालय ने माना कि पूरे आयोग की आधिकारिक शिकायत के बिना कार्रवाई करना संवैधानिक संस्था के काम में दखल माना जा सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1