राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दिल्ली के एक ज्वेलरी व्यवसायी ने अनूठी भेंट अर्पित की है। गिरी जेवर महल की ओर से मनोकामना पूरी होने पर भगवान को चांदी से बने दो शोरूम चढ़ाए गए। इन दोनों शोरूम का कुल वजन 3 किलो 370 ग्राम बताया गया है। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





