शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

6800 रुपए और सस्ती हुई चांदी

सोने के साथ शेयर बाजार भी गिरा

धनतेरस से पहले सोना-चांदी में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ वह आज भी जारी रहा। आज चांदी 6,799 रुपए और सोना 1503 रुपए कम हो गया। पिछले दो दिनों में चांदी 16000 रुपए सस्ती होकर 2 लाख के नीचे चली गई। पिछले एक महीने में चांदी के दाम में 18 प्रतिशत गिरावट आई है। 23 सितंबर को चांदी 2 लाख 35 हजार 895 रुपए थी। तब से अब तक इसमें करीब 43 हजार रुपए की गिरावट आई है। चांदी आज 1 लाख 92 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोना 1 लाख 41 हजार 806 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले एक महीने में सोने के दाम भी करीब 12 हजार रुपए कम हुए हैं। उधर शेयर बाजार भी आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1