इंदौर (सिटी श्री श्रीयादे प्रजापति बरदिया समाज ने दशहरा मिलन और सम्मान का आयोजन कुम्हारखाड़ी धर्मशाला पर किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश कश्यप ने बताया कि मेधावी छात्रों के साथ समाजसेवियों और बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं का भी सम्मान हुआ। जागृति कश्यप, तनुश्री प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, केशव कश्यप, कुणाल कश्यप का विशेष सम्मान भी हुआ। समाज के हुकुमचंद कश्यप, प्रेमदास नेताजी, विजय कश्यप, पन्नालाल कश्यप, प्रहलाद कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, राजू खीलचंद, गोवर्धन कश्यप, संतोष कश्यप, कमलकांत कश्यप, राजकुमार पहलवान, मातादीन कश्यप का भी सम्मान हुआ। संचालन विशाल कश्यप और आभार अजय प्रजापति ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






