संस्था समृद्ध द्वारा 24 अक्टूबर को संगम नगर स्थित श्री श्री परशुराम महादेव धाम में मां वैष्णोदेवी जागरण एवं कन्यापूजन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में सैकड़ों कन्याओं का पूजन किया जाएगा। संस्था समृद्ध के अध्यक्ष लोकेश लक्की अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पाद पूजन और अर्चन के साथ होगी। इसके बाद मां वैष्णोदेवी का जागरण होगा और मां के जयकारे भी लगेंगे जिसमें भजन गायक माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






