संस्था अग्र मंच के आशीष गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर 5 दिवसीय दीपोत्सव 6 से 10 नवम्बर तक का आयोजन किया जाएगा।
कुलदेवी महालक्ष्मीजी का पूजन भी किया जाएगा। प्रतिमा पर विद्युत सज्जा फूलों से शृंगार भी किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मीजी की महाआरती भी की जाएगी। पांचों दिन प्रतिमा स्थल पर अलग-अलग शृंगार होंगे, पूजन-आरती के आयोजन भी किए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 October 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






