शहर के मध्य नन्दलालपुरा स्थित प्राचीन किन्नर गद्दी पर पूजा और भंडारा का आयोजन किया गया। शहर में अच्छी बारिश के साथ शहर की खुशहाली के लिए किन्नर समाजजनों ने दुआएं भी की। किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर सोना मंगल नंदगिरी एवं अन्य गद्दीपति किन्नर भी मौजूद रहे। हरिद्वार कुंभ, नासिक कुंभ और उज्जैन सिंहस्थ को लेकर भी चर्चा की गई। इन सभी जगह किन्नर अखाड़ा पूरी तरह तैयारी में जुटा है। सीमा गुरु के सानिध्य में यह गद्दी पूजन और भंडारा आगे भी चलता रहेगा।

इस मौके पर शिमला गुरु, बहुचर नंदगिरी महामंडलेश्वर, पूजा गुरु, झूमर गुरु, गोल्डन गुरु, कल्पना गुरु, और भी सभी किन्नर समाज मौजूद रहे। यह भी बताया गया कि हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






