दशहरा पर जगह-जगह रावण दहन किया जाता है, लेकिन गोरखपुर के हेतिमपुर इलाके में हर बार की तरह इस बार भी रावण को गिराकर पीट-पीट कर मारा गया। यहां सबसे पहले रावण के पुतले को खड़ा किया जाता है। फिर रस्सी से खींचकर उसे जमीन पर गिराय जाता है। जिसके बाद भीड़ उसपर टूट पड़ती है और उसे जमकर पीटती है।
लोग रावण के पुतले को मार-मारकर पूरी तरह खत्म कर देते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘इतना बुरा तो राम जी ने भी रावण को नहीं मारा था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





