शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

दिग्विजय सिंह समर्थक चाहते हैं प्रदेश में जयवर्धन सिंह को मिले ताकत

कमलनाथ ने जिस तरह से अपने बेटे नकुलनाथ को दीपावली मिलन के नाम पर पूरे प्रदेश भर के समर्थकों के बीच बड़े नेता के रूप में कल भोपाल में स्थापित…

दिग्विजय सिंह समर्थक चाहते हैं प्रदेश में जयवर्धन सिंह को मिले ताकत
दिग्विजय सिंह समर्थक चाहते हैं प्रदेश में जयवर्धन सिंह को मिले ताकत (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

कमलनाथ ने जिस तरह से अपने बेटे नकुलनाथ को दीपावली मिलन के नाम पर पूरे प्रदेश भर के समर्थकों के बीच बड़े नेता के रूप में कल भोपाल में स्थापित किया उसी तर्ज पर अब सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह समर्थक भी लिखने लगे हैं कि जयवर्धन सिंह को भी बड़े रूप में लांच किया जाए।

दिग्विजय सिंह अभी अयोध्या की यात्रा पर है और दिग्विजय सिंह यात्रा से लौटे उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश भर के समर्थकों की मौजूदगी में जयवर्धन सिंह को ताकत दी जाए। कुछ समर्थक यह भी लिख रहे हैं कि जयवर्धन सिंह को चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पूर्व एक कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह के सामने मंच से कहा था कि आपकी राजनीतिक विरासत मेरी है और पैसा पूरा जयवर्धन का है। इसी के बाद से अब राजनीतिक गलियारों में जयवर्धन की राजनीतिक ताकत बढ़ाने को लेकर चर्चा की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 3