प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शासन और अधिकारियों के संरक्षण में नियमों की अनेदखी कर लापरवाही की जा रही है। इंदौर, भोपाल, मक्सी, रतलाम आदि सभी नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पर ना तो रेडियम लगे हैं और संकेतक सूचना पटल भी अंकित नहीं है। द्विवेदी ने कहा कि कानूनन सड़क सुरक्षा एवं मानक तथा नियमावलियां कहती हैं कि टोल टैक्स नाकों से लेकर सभी स्पीड ब्रेकर पर रेडियम लगे होना चाहिए, सड़क किनारे स्थित पेड़ों पर भी रेडियम लगे होने चाहिए, आबादी क्षैत्रो की सूचना 1 किलोमीटर पहले से लगी होनी चाहिए। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि मप्र के सतना, जबलपुर आदि क्षेत्रों में रेडियम सड़क किनारे तथा यातायात गतिरोध स्पीड ब्रेकर पर लगे हैं,सीहोर से आष्टा के बीच कही भी पेड़ों पर रेडियम नहीं लगे हैं इंदौर से देवास तथा देवास से सोनकच्छ के बीच स्पीड ब्रेकर दुघर्टना को दावत दे रहे है। अभी दो दिन पहले भी दो मौतें हुई और जनता ने 3 घंटे तक चक्काजाम किया। द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सड़क पर वाहन चलाना एवं सुरक्षित रहना दोनों दुष्कर कार्य है, लगातार घटनाएं हो रही है परंतु सरकार लीपापोती कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




