शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

कांग्रेस की महारैली से 10 हजार करोड़ का व्यापार प्रभावित होगा

दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को भैया दूज (10 नवंबर)…

दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को भैया दूज (10 नवंबर) तक स्थगित करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली त्योहार की ग्राहकी के बीच इस रैली से 10 हजार करोड़ का व्यापार प्रभावित होगा। उधर गृह मंत्रालय ने दिल्ली में प्रदर्शनों को देखते हुए सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1