भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. प्रमोद महाजन के बेटे और रियलिटी शो स्टार राहुल महाजन फिर शादी करेंगे। राहुल की पहली शादी 2006 में श्वेता सिंह के साथ हुई थी। दूसरी शादी उन्होंने एक टीवी शो में डिम्पी से की थी। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलिना संग 2018 में की थी। दोनों का रिश्ता 2023 में टूटा। तबसे वो सिंगल हैं। अब राहुल ने कहा कि मैं चौथी शादी करना चाहता हूं। मैं शादी पर यकीन करता हूं। मैं दुनिया में अकेला हूं। मुझे रोमांस पसंद है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


