देश की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती आज इन्दिरा प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने मनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे परिवार के साथ बाहर होने की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए उनकी जगह माल्यार्पण कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग ने किया। संचालन से लेकर पूरी व्यवस्था संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने संभाली। हमेशा इन्दिरा प्रतिमा पर आयोजन के दौरान शैलेष गर्ग अपने नवलखा कार्यालय पर कांग्रेसियों को नाश्ता कराते हैं, आज भी कांग्रेसियों को उम्मीद थी लेकिन गुरुवार को हाट होने की वजह से शैलेष गर्ग के कार्यालय क्षेत्र में पैर रखने की जगह नहीं थी इसलिए कांग्रेसियों को आज नाश्ता नहीं मिला। कांग्रेसी आज नाश्ते का इंतजार करते रहे। देश की अखंडता और एकता के साथ साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने की शपथ दिनेश मल्हार ने दिलाई। कार्यक्रम में शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, अरविंद बागड़ी, अर्चना जायसवाल, इम्तियाज बेलिम, धर्मेन्द्र गेंदर, किरण जिरेती, दीपक मलोरिया रानू, गजेन्द्र वर्मा, विकास जोशी, दिनेश मल्हार, पवन जैन, नीलेश सेन, कमलेश पाठक, कुशलराज जैन, श्यामसुन्दर यादव, लक्ष्मीनारायण पाठक, दिलीप सुरागे, रामेश घाटे, अनिल यादव सहित अन्य मौजूद थे। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनिवाश भार्गव भी मौजूद थे।





यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




