शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

महापौर के दोनों झूठ उजागर, अब शहर से माफी मांगे-चौकसे

स्वच्छता का डैशबोर्ड अभी तक जारी क्यों नहीं हुआ? 5000 कर्मचारियों को विनियमित करने का आदेश भी जारी नहीं

इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम की घोषणा के बाद अब तक डैशबोर्ड में अंक तालिका जारी नहीं की गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दावा किया था कि एक-दो दिन में यह अंक तालिका जारी हो जाएगी, जिससे इंदौर की श्रेष्ठता पूरे देश के सामने होगी। हकीकत यह है कि महापौर के कार्यकाल में की गई लापरवाही ने इंदौर से देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव छीन लिया है।

चौकसे ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस दिन भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम की घोषणा करते हुए पुरस्कार वितरण किए गए थे उसी दिन हमने यह कहा था कि महापौर की लापरवाही इस शहर के गौरव पर भारी पड़ी है। उस समय पर महापौर के द्वारा यह दावा किया गया था कि एक-दो दिन में भारत सरकार डैशबोर्ड पर अंक तालिका जारी कर देगी जिससे यह दिख जाएगा कि इंदौर को पूरे देश के सारे शहरों में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। अब तो स्वच्छता सर्वेक्षण के पुरस्कार समारोह को हुए एक सप्ताह बीत गया है। अभी तक भारत सरकार की ओर से डैशबोर्ड पर अंक तालिका जारी नहीं की गई है। इस तरह महापौर के द्वारा अपनी नाकामी को छुपाने के लिए शहर की जनता से बोले गए झूठ की हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि भार्गव के कार्यकाल में इंदौर को कोई उपलब्धि तो नहीं मिली लेकिन इंदौर के पास पहले से जो उपलब्धियां थीं वे भी इंदौर ने खो दी है। हर छोटे से बड़े काम का श्रेय लेने वाले महापौर को चाहिए कि वह स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के पराजित होने का जिम्मा भी स्वीकार करें। इस शहर की जनता से माफी मांगें कि उन्होंने झूठ बोला कि इंदौर को सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। इंदौर जिस सुपर लीग में शामिल था उसमें भी भारत सरकार के द्वारा जो तीन रैंकिंग दी गई उसमें इंदौर का नाम नहीं रहा। यह महापौर के कार्यकाल की सबसे बड़ी असफलता है।

चौकसे ने कहा कि झूठ बोलने और भ्रम फैलाने में हमारे महापौर मास्टर हैं। पिछले दिनों महापौर परिषद की बैठक के बाद उन्होंने दावा किया था कि इंदौर नगर निगम के 5000 कर्मचारियों को विनियमित कर्मचारी बना दिया जाएगा। उसी वक्त कांग्रेस के द्वारा यह तथ्य सामने रखा गया था कि 1650 कर्मचारियों को विनियमित करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। इसके अलावा किसी भी कर्मचारी को विनियमित करने का इंदौर नगर निगम को कोई अधिकार नहीं है। महापौर के द्वारा झूठ बोलकर कर्मचारियों को बरगलाया गया। मेरा कहना है कि यदि महापौर ने सच बोला था तो उन्हें इन 5000 कर्मचारियों को विनियमित करने का निगम आयुक्त का आदेश सार्वजनिक करना चाहिए। हकीकत तो यह है कि आयुक्त के द्वारा 5000 कर्मचारियों के लिए कोई आदेश ही जारी नहीं किया गया है। ऐसे में महापौर का यह झूठ भी उजागर होकर सामने आ गया है। अब महापौर को चाहिए कि वह शहर की जनता से और नगर निगम के कर्मचारियों से माफी मांगें। झूठ बोलने के बजाय हकीकत को स्वीकार करने की आदत अब कम से कम अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में उन्हें डाल लेनी चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 2