युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा आज जिला अध्यक्ष अजय सिंह पवार के नेतृत्व में नियुक्ति के पश्चात पहला बड़ा आयोजन ‘युवा शंखनाद – आभार यात्रा एवं युवा समागम’ का आयोजन हाट मैदान मांगलिया में किया जा रहा है। आभार यात्रा लसूडिया से प्रारम्भ हो रही है जो जिले के विभिन्न मार्गों से होते हुए मांगलिया हाट मैदान गार्डन में पहुंचेगी। जिले के सांवेर, महू, देपालपुर और राऊ विधानसभा के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए है। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। भोज भी आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर जिले के भाजपाइयों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




