लायन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1, लायन्स क्लब आफ इंदौर महानगर और सरताज अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांचवीं लायन्स बैडमिंटन ट्राफी चंद्रकला बिहानी स्मृति विद्यालयीन खुली स्पर्धा में हर्षवर्धन सिंह राजपूत, सार्थक सब्ले, युवराज कल्याणे, प्रखर राठौर, रेयांश मोघे, आरव पत्रिकर, समीर बगानी, अरहम जैन ने 17 वर्ष बालक एकल विरांश दूसरे दौर में प्रवेश किया। लक्ष्य लश्करी, प्रग्नय लोधा,विरांश बड़जात्या, सिद्धार्थ लश्करी, प्रखर गंगराड़े ने 11वर्ष बालक एकल के पहले दौर में जीते। स्वरांश जैन, लक्ष्य पाल, सोम गौर, समग्र जैन, पर्व उपाध्याय, वरेन्याम झवर ने 13वर्ष बालक एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।
स्पर्धा का उदघाटन प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट के मुख्य आतिथ्य और द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेन्द्र सोडानी के विशेष आतिथ्य में हुआ। मनिंदर सिंह चंडोक, रत्नेश श्रीवास्तव, जसप्रीत सिंह टुटेजा, हरीश राजन, डा जवाहर बिहानी, धर्मेश यशलहा, हार्दिक राजन आदि मौजूद थे। परमिंदर सिंह भाटिया ने संचालन किया। लायन्स महानगर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डा जवाहर बिहानी ने बच्चों में कैंसर के और ब्लड बैंक की जरुरत प्रति जागरुकता की जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





