सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

युवा व नन्हें पहलवानों के साथ बालिकाओं ने भी दिखाए दांव पेंच

राखी एडिशन का दो दिवसीय आयोजन

इंदौर। सोमवार को नाग पंचमी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न अखाड़ों में दंगल का आयोजन हुआ। रविदास व्यायामशाला द्वारा नाग पंचमी के पावन पर्व पर 77वां निःशुल्क बाल कुश्ती दंगल एवं महाआरती का आयोजन किया गया। व्यायामशाला परिसर, रुस्तम का बगीचा में हुए दंगल में शहर के बाल पहलवानों ने भाग लिया। विजेताओं को नगद इनामी राशि, मैडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। दंगल के साथ खड़ी कुश्तियां भी कराई गईं अखाड़े अध्यक्ष मिथिलेश कैमरे ने बताया कि यह परंपरा 77 वर्षों से लगातार चली आ रही है कार्यक्रम में व्यायामशाला के उस्ताद कमल पाल, अध्यक्ष मिथिलेश कैमरे एवं संयोजक हेमंत वर्मा, संतोष वंनपुरया, कमल बंसल, भागीरथ डुबारिया, महेंद्र जोहरी, मुकेश जिरौने, विनोद जाटव, आनंद लखारे, लालाराम छापे उपस्थित थे पहलवान एवं राष्ट्रीय लाठी स्पर्धा मे पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित भी किया गया। इसी तरह चंद्रपाल सिंह उस्ताद व्यायाम शाला में नाग पंचमी पर पर लगभग 87 वर्षों से कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। कुश्ती दंगल में बालकों के साथ बालिका वर्ग के पहलवान और जूनियर वर्ग के पहलवानों में आकर्षक दाव पेंच, धोबी दांव, कलाजंग दांव, फित्ले दांव, सालतोड़ दांव, जेनेवा दांव, लगाकर कुश्ती प्रेमियों को मंत्र मुक्त कर दिया। सीनियर वर्ग की कुश्ती में यशपाल पहलवान,गौतम ठाकुर, युवराज पाल, अल्ताफ राजा ने अपने- अपने मुकाबले में विजय श्री प्राप्त की। महिला वर्ग में गायत्री निरोल, मोना मुनिया, प्रियांशी जोशी, समीक्षा व तमन्ना मरमत ने अपने-अपने मुकाबले जीते जूनियर वर्ग में मुकाबला में अर्जुन यादव,आशु जैन,अनुज चौधरी,नरसिंह यादव,आयुष ठाकुर ने अपने-अपने मुकाबले में विजय श्री प्राप्त की। सखी दांव, लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक यह आयोजन चलेगा। एथनिक वियर और डिजाइनर पारंपरिक कपड़ों की रेंज मिलेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें