शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

युवा मोर्चा में इंदौर नगर और जिला को अध्यक्ष का इंतजार

भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन में नगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की कवायद लम्बे समय से चल रही है। शक्ति प्रदर्शन और गुटबाजी में कई बार श्याम टेलर का दौरा…

भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन में नगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की कवायद लम्बे समय से चल रही है। शक्ति प्रदर्शन और गुटबाजी में कई बार श्याम टेलर का दौरा भी इंदौर में टला था।

आखिरकार एक दौरा इंदौर में श्याम टेलर का हो चुका है। इधर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कल 15 जिला अध्यक्ष के साथ कुछ महामंत्रियों की भी नियुक्तियां की है। खरगोन जिला अध्यक्ष अंकुश जायसवाल को बनाया गया। झाबुआ में जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार, बड़वानी में जिला अध्यक्ष निशांत पंवार के साथ महामंत्री शिवम मिश्रा और खंडवा में जिला अध्यक्ष सागर अरतानी, महामंत्री शुभम पटेल को बनाया गया है। अभी भी इंदौर में युवा मोर्चा के नगर और जिला अध्यक्ष का इंतजार हो रहा है। अकेले इंदौर में ही करीब एक दर्जन दावेदार है, इनमें आरोप-प्रत्यारोप भी लग रहे हैं। एक तगड़े दावेदार पर तो कांग्रेस परिवार की पुरानी भूमिका के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वहीं जिले में भी 8 से अधिक दावेदार है, इनमें से तगड़े दावेदार राऊ विधानसभा से हैं। इंदौर के मामले में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य नेता भी अलर्ट मोड पर है। इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने नाम दिए हैं। इसलिए कहीं गुटबाजी भारी ना हो जाए इस पर भी आलाकमान का ध्यान है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें