इंदौर। मध्य प्रदेश योगा एसोसिएशन द्वारा डब्ल्यूवायएसएफ इंडिया योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में 10 से 12 जुलाई तक मंदसौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 11वीं नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेडतवाल पब्लिक स्कूल की विधि चौहान ने मध्य प्रदेश राज्य योग स्पोर्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस सफलता पर डायरेक्टर डॉ.अनिल गुप्ता, प्राचार्य श्रीमती प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षक ईश्वर सिंह चौहान एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




