मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

यूथ विंग के नूतन कार्यालय के प्रवेश पर मौजूद रहे संघ पदाधिकारी

यशवंत निवास रोड स्थित स्टारलिट टावर में यूथ विंग वेलफेयर सोसायटी के प्रवेश कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। यूथ विंग सोसायटी को सबनीस परिवार द्वारा सौपा गया संगम नगर…

यशवंत निवास रोड स्थित स्टारलिट टावर में यूथ विंग वेलफेयर सोसायटी के प्रवेश कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। यूथ विंग सोसायटी को सबनीस परिवार द्वारा सौपा गया संगम नगर स्थित आवास पर निर्माण कार्य भी शुरू किया जा रहा है, जहां से संस्था के उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा। हरीश डागुर एवं अभय रांगणेकर ने बताया कि सोसायटी सामाजिक क्षेत्र में अलग-अलग सेवा कार्य करेगी जिसमें मेघावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाना, छात्रावास, फूड टेस्टिंग लैब, वैकल्पिक चिकित्सा को प्रोत्साहन जैसे कार्य शामिल है। सोसायटी के नूतन कार्यालय में प्रवेश पर अनुष्ठान किया गया। जिसमें संघ से जुडे विनित नवाथे सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें