इंदौर। मानपुर क्षेत्र में एबी रोड पर एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़क हादसे में मृतक की शिनाख्त अखिलेश (30) निवासी ग्राम गंधावद जिला खरगोन के रूप में हुई है। युवक वैष्णो देवी ढाबे के समीप से गुजर रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




