मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

युवाओं पर हुई चर्चा

डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा जाल सभागृह में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य कारण एवं उपचार' विषय पर चर्चा आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि युवाओं की भावनाओं को समझना हम सब…

डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा जाल सभागृह में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य कारण एवं उपचार' विषय पर चर्चा आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि युवाओं की भावनाओं को समझना हम सब सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। माता-पिता, शिक्षक, समाज तथा शासन सभी तऱफ से युवाओं की अपेक्षा अनुसार ध्यान नहीं दे पाने के कारण युवा मानसिक तनाव में आकर, उत्तेजित होकर,अनुचित कदम उठा रहे हैं, हम सभी मिलकर युवाओं की भावनाओं को समझें ओर उनकी और बहुत ध्यान देने की बेहद जरूरत है। डॉ. निशा दुबे, डॉ. रामगुलाम राजदान, सीबी सिंह, मनस्वी मोहंती, कंचन तारे, रामेश्वर गुप्ता, डॉ मुकेश चौहान, श्याम सुंदर यादव, डॉ एस एल गर्ग, ड़ॉ. ओपी जोशी, दिलीप वाघेला, रंजना नाईक,नेहा जैन,प्रो असद खान, प्रणिता दीक्षित ने उदबोधन दिया। डॉ रमा चौहान, रेहाना खान, नजमा खान, सौम्या पंडित, श्याम पांडे, शफी मोहम्मद शेख आदि भी उपस्थित थे। डॉ मुकेश चौहान को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें