मिला। वहां से गुजर रहे उसके दोस्त प्रिंस की ऩजर जब शिव पर पड़ी, तो उसने बिना समय गंवाए घटना की जानकारी शिव की मां और परिजनों को दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शिव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि युवक के पेट और किडनी के पास चाकू के कई गहरे वार किए गए हैं, जिससे अत्यधिक खून बह गया है। घायल युवक फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण हमले की वजह और हमलावरों के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बाणगंगा पुलिस अस्पताल पहुंचकर स्थिति पर ऩजर बनाए हुए है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




